सोशल मीडिया में हर किसी के फीट में इस बंदर की फोटो जरूर आई होगी और इसके बारे में भी लोगों ने खूब पोस्ट किया लेकिन अब यह जानकर आपको खुशी होगी कि पंच की जिंदगी बदल गई है। पंच को एक नई मां मिल गई है। एक छोटा सा बच्चा सिर्फ 6 से 7 महीने का। उसकी मां ने जन्म के तुरंत बाद उसे छोड़ दिया। किसी ने गले नहीं लगाया ना किसी ने साथ दिया। जू वालों ने कोशिश की संभालने की लेकिन असली प्यार तो मां का ही होता है ना। जब पंच को अकेलापन घेर रहा था तब जु वालों ने एक तरकीब निकाली। फिर उन्होंने एक बड़ा सा टॉय दिया जिसे पंच शायद अपनी मां मान बैठा। वो उस टॉय को अकेले में गले लगाता। उसे पकड़ कर सोता। मानो इस भीड़ में
उसे कोई अपना मिल गया हो। यह कहानी है पंच की जो एक छोटा सा प्यारा सा बंदर है। यह नन्हा बंदर सिर्फ 6 महीने का है। जन्म के बाद इसकी अपनी मां ने ही इसे अपनाने से इंकार कर दिया था। वीडियो में देख सकते हैं कि यह छोटा बंदर अपनी मां की ममता और गर्माहट के लिए तरस रहा है। पंच प्यार पाने के लिए दूसरे बंदरों के पास भी जाता लेकिन वहां से उसे सिर्फ नफरत मिलती। पंच ने दूसरों के साथ दोस्ती करने की कोशिश की लेकिन हर किसी ने उसे ठुकराया। पंच डर गया, रोया, भागा और अपने टैडी के पास जाकर छुप गया। एक वीडियो में बुजुर्ग बंदर उसे घसीटते हुए भी देखा गया। जिसके बाद इंटरनेट पर लोगों को पंच के लिए काफी बुरा लगा। अपनों से दूर होने के बाद यह नन्हा बंदर अपने सॉफ्ट टॉय में ही अपनी शांति ढूंढ ली। वह इस खिलौने से इस कदर चिपक रहा था जैसे वही उसकी असली मां हो। इस मासूम बंदर का जन्म 26 जुलाई 2025 को हुआ और उस समय इसका वजन सिर्फ 500
ग्राम था। इसकी मां पहली बार मां बनी। अक्सर बंदर अपने बच्चों को सीने से लगाकर रखते हैं लेकिन इस पंच के साथ ऐसा नहीं हुआ। जापान के इचकावा सिटी चिड़ियाघर में रहने वाले नन्हे बंदर को दुनिया भर की संवेदनाएं मिली। जन्म लेते ही उसकी मां ने दूर कर दिया और उसकी जिंदगी का सफर अकेलेपन से शुरू हुआ। ज वालों ने पंच को संभाला, खिलाया, पिलाया और प्यार से उसका नाम पंच रखा था। उसे अकेलापन ना महसूस हो इसीलिए उसे तौललिए, कंबल और एक मुलायम खिलौना दिया। किसे पता था यह खिलौना उसकी जिंदगी का सबसे खास हिस्सा बन जाएगा। पंच की अपने खिलौने से लिपटी हुई तस्वीरों और वीडियो ने दुनिया भर के लोगों का दिल जीत लिया। अब उसे दूसरे बंदरों के साथ घुलने मिलने के लिए भेजा गया तो कई बार उसे वहां से धुत्कारा गया। कुछ बंदरों ने उसे मारने की कोशिश की। इससे लोग
खुद को कनेक्ट करने लगे। सोशल मीडिया में हर किसी के फीड में पंच था। देखते ही देखते पंच सोशल मीडिया सेंसेशन बन गया। अब पंच को एक नई मां मिल गई है। कहानी में एक अच्छा मोड़ आ गया है। एक वायरल वीडियो में देखा गया कि एक बंदर ने पंच के पास जाकर उसे दुलारा और पुचकारने लगा। अब पंच की जिंदगी बदल गई है। वह अब उस पुराने खिलौने के सहारे नहीं रह रहा। अब वह दूसरे बंदरों के साथ खेलता है। उनके साथ मस्ती करता है। वह अब बंदरों के झुंड का हिस्सा बन चुका है। जिस नन्हे बंदर ने अपनी शुरुआती जिंदगी अकेलेपन और तिरस्कार से शुरू की थी, उसे अब परिवार मिल गया है। पंच अब अपनी दुनिया में मगन हो गया है। दरअसल इस वीडियो के बाद से लोग पंच में अपना अकेलापन, अपना बचपन देखने लगे।
लोग उसके मेंटल स्टेट से खुद को कंपेयर करने लगे। लोग इमोशनली खुद को पंच के साथ कनेक्ट करने लगे कि जब अपने साथ छूट जाते हैं तो लोग अक्सर दूसरों में अपनी खुशी ढूंढते हैं। लेकिन दूसरों से अक्सर तिरस्कार ही मिलता है। जिससे आप भीड़ में भी अकेला पड़ जाते हैं। लेकिन भीड़ में भी कुछ लोग हैं जो आपका सहारा बनते हैं और वही पंच के साथ हुआ। अब पंच अकेला नहीं है। इसलिए आप भी खुश हो जाए।