भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने अपने जीवन की नई पारी शुरू की है। 21 फरवरी 2026 को शिखर धवन ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ शादी की है। दिल्ली एनसीआर में आयोजित इस समारोह में परिवार के सदस्यों के अलावा क्रिकेट जगत के उनके करीबी मित्र रोहित शर्मा, युवराज सिंह और युजवेंद्र चहल भी शामिल हुए। बता दें शिखर धवन और सोफी शाइन का रिश्ता पिछले 1 साल से
ऑफिशियली अनाउंस किया गया था। दोनों ने मई 2025 में ऑफिशियली अनाउंसमेंट की थी कि वह दोनों रिलेशनशिप में हैं। इसके बाद साल 2026 की शुरुआत में यानी कि जनवरी महीने में उन्होंने सगाई की और अब दोनों शादी के बंधन में बंध चुके हैं। जहां एक तरफ फैंस से उन्हें बधाइयां मिल रही थी। वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कुछ हैंडल्स द्वारा शिखर धवन और उनकी एक्स वाइफ आयशा मुखर्जी के नाम से फर्जी बयान और क्लिकबिट खबरें फैलाई जाने लगी। इन पोस्ट में दोनों पक्षों पर गंभीर और आधारहीन आरोप लगाए गए थे। लेकिन सोशल मीडिया पर जैसे ही
शिखर धवन की नजर पड़ी, उन्होंने इस पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि वह अपने अतीत का सम्मान करते हैं और किसी भी प्रकार का नकारात्मक बोझ लेकर नहीं चलते। शिखर धवन ने लिखा, मैं सोशल मीडिया पर अपने निजी जीवन के बारे में कुछ निराशाजनक पोस्ट देखे हैं। मैंने कभी भी अतीत का बोझ मैदान के अंदर या बाहर नहीं ढोया है। मैं अपने अतीत का सम्मान करते हुए सकारात्मकता की शक्ति में विश्वास करता हूं। दरअसल सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही थी जिसमें कहा गया था कि शिखर धवन से उनकी एक्स गर्लफ्रेंड आयशा मुखर्जी ने कहा था कि उनके
जाने के बाद शिखर से कोई शादी नहीं करेगा। अब शिखर धवन ने दूसरी शादी कर आयशा को जवाब दिया है। लेकिन ऐसी अफवाहों को गब्बर ने सिरे से खारिज कर दिया है। वेल इस पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। फिलहाल हमारी इस वीडियो में इतना ही। वीडियो को लाइक, शेयर एंड चैनल को सब्सक्राइब करना ना भूलें।