मैं पोर्च पर गाड़ी लाया तभी’ लखनव में पिता की हत्या करने वाले अक्षत ने अब पुलिस को क्या बताया?

अगर मुझे मौका मिल जाता तो बचे हुए शव का भी मैं अकेले में अंतिम संस्कार कर देता। यह बयान लखनऊ में पिता की हत्या के आरोपी अक्षत प्रताप सिंह का है। बाप बेटे के नाम पर नथी इस कहानी के इर्द-गिर्द बेशुमार अंधेरा झांक रहा है। जब पुलिस बताती है कि अक्षत ने कबूला है कि उसने पिता की हत्या करने के बाद शव के टुकड़े किए। यह जब यह सामने आता है कि उन टुकड़ों को नीले ड्रम में भरा गया। सिर को धड़ से अलग कर कार में रखा। 21 किमी दूर जाकर सुनसान इलाके में फेंक दिया। वह वापस घर लौटा तो कार को साफ किया गया। 20 फरवरी को हुई इस वारदात के बाद हर कोई सन है। घटना के तीन दिन बाद 23 फरवरी को अक्षत थाने पहुंचा और उसने अपने पिता की गुमशुदगी की एफआईआर दर्ज कराई। गुमशुदगी दर्ज होने के बाद पुलिस ने मानवेंद्र सिंह की तलाश शुरू की। जांच के दौरान

उनकी आखिरी मोबाइल लोकेशन काकोरी इलाके में मिली। लेकिन वहां मोबाइल नहीं मिला। इसी बीच पुलिस को बेटे अक्षत पर शक हुआ। पुलिस ने अक्षत से पूछताछ की तो वह लगातार अपने बयान बदलता गया। शुरुआती बयान में उसने कहा कि पिता ने खुद अपनी जान दे दी। पुलिस का शक गहराने के बाद अक्षत से सख्ती से पूछताछ की गई। जिसके बाद उसने हत्या की बात कबूल कर ली। आज तक रिपोर्टर अंकित मिश्रा की रिपोर्ट के मुताबिक अक्षत ने बताया कि 20 फरवरी की सुबह तकरीबन 4:30 बजे पिता से उसका विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि उसने गुस्से में पिता की लाइसेंसी बंदूक उठा ली और उनके सिर में गोली मार दी। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। परिवार वालों के मुताबिक अक्षत का कहना है कि

उससे गोली धोखे से दग गई। इसके बाद उसने अपने बचाव के लिए पिता के शव के टुकड़े कर दिए क्योंकि पूरे शरीर को एक साथ ले जाना उसके लिए संभव नहीं था। परिवार वालों ने यह भी बताया कि अक्षत बचे हुए शव को ठिकाने लगाने के लिए गाड़ी को पोर्च में ले आया था। लेकिन तभी दरवाजे पर किसी के आ जाने से वह ऐसा नहीं कर पाया। आरोपी ने यह भी कहा कि अगर उसे मौका मिल जाता तो वो बचे हुए शव का अकेले में अंतिम संस्कार कर देता। वहीं घटना पर अक्षत के रिश्तेदार एस के सिंह भदोरिया का कहना है कि यह एक प्रीप्लान मर्डर है। यह प्रीप्लान मर्डर किया है उसने बेटे ने। क्या

उसको ईगो हर्ट था? क्या प्रॉब्लम थी मुझे नहीं पता लेकिन प्रीप्लान मर्डर है। वो शादी से लौटे हैं। 1:30 बजे जो मुझे बताया गया क्योंकि मैं झांसी में रहता हूं। तो बताया गया कि 1:30 बजे वो लौटे हैं। इसके बाद उसने जो है हत्या कर दी है। किस टाइम की? 2:00 बजे की, 2:30 बजे की, 3:00 बजे की। उसने जो है राइफल से गोली मार दी है उनको। इसके बाद सबके कई टुकड़े कर करके इधर-उधर फेंका है और धड़ को सबसे नीचे वाले फ्लोर में ले जाकर के एक नीले ड्रम में डाल के उसने रखा था। बहन जो लड़के की है वो बहुत सदमे में है। वो भी उस वक्त यहीं पर थी क्योंकि इसी कमरे में थी और बेटी के सामने ही यह सारी वारदात हुई है। बेटी के सामने बेटी के सामने सारी वारदा

त हुई है। और बेटी का यह कहना है कि हमको डरा दिया गया था भाई द्वारा। कह दिया गया था कि तुम किसी से कहना नहीं तुमको भी गोली मार देंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षत ने पुलिस को यह भी बताया कि उसके पिता चाहते थे कि वो नीट क्वालीफाई करके एमबीबीएस करें लेकिन उसको एमबीबीएस करने का मन नहीं था। वो पिता से कहता था कि पैथोलॉजी लैब की जगह लॉन या रेस्टोरेंट खोल दिया जाए। इसी बात को लेकर 20 फरवरी को अक्षत और उसके पिता की बहस हुई। बता दें कि मृतक मानवेंद्र सिंह जालौन के रहने वाले थे। उनके पिता सुरेंद्र पाल सिंह उत्तर प्रदेश पुलिस से रिटायर्ड हैं। सालों पहले वह लखनऊ शिफ्ट हो गए। करीब 9 साल पहले उनकी पत्नी का निधन हो गया था। तब से मानवेंद्र सिंह अपने बेटे अक्षत और बेटी कृति के साथ लखनऊ के घर में रहते थे। आरोपी अक्षत बीकॉम का स्टूडेंट है। कृति 11वीं की पढ़ाई कर रही हैं। आरोप है कि जब अक्षत ने अपने पिता की हत्या की तब कृति भी वहीं मौजूद थी। लेकिन घटना के बाद अक्षत

ने कृति को धमकी दी कि उसने किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा। से इसके बाद अक्षत ने कृति को घर में ही कैद रखा। फिलहाल पुलिस इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। अक्षत से पूछताछ जारी है। इस खबर में इतना ही। खबर लिखिए मेरे साथी रक्षा ने। मेरा नाम हिमांशु है। देखते रहिए द लन टॉप।

You May Have Missed