संजय लीला भंसाली बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म मेकर हैं। लेकिन उन्हें लेकर एक हैरान करने वाली खबर सामने आई कि उन्हें हार्ट अटैक आया है। खबर थी कि जन्मदिन की पार्टी के दौरान ही भंसाली को हार्ट अटैक आया और उन्हें फौरन कोकिला बेन अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि उनकी टीम की तरफ से इन खबरों को साफ गलत बताया गया है। खबर आई थी कि 24 फरवरी की रात जब वह अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे थे। तभी अचानक
उनकी तबीयत बिगड़ी। वहां खुशी का माहौल देखते ही देखते अफरातफरी में बदल गया और उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल ले जाया गया जहां वह डॉक्टर्स की निगरानी में है। हालांकि अब फिल्म मेकर की टीम इस पूरे मामले को साफ करते हुए इन खबरों को बेसलेस बता रही है। भंसाली की टीम की तरफ से एक बयान जारी किया गया जिसमें कहा गया है कि भंसाली के अस्पताल में भर्ती होने की खबर पूरी तरह से झूठी और निराधार है। इसमें कोई सच्चा
ई नहीं है। हालांकि यह उनके परिवार और उनके फैंस के लिए राहत की खबर है। बता दें संजय लीला भंसाली 90 के दशक से लेकर अब तक वह अपनी शानदार मूवीज के जरिए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते आ रहे हैं। फिलहाल हमारी इस वीडियो में इतना ही। वीडियो को लाइक, शेयर एंड चैनल को सब्सक्राइब करना ना भूलें।