हिंदी सिनेमा के ही धर्मेंद्र के निधन को 3 महीने हो चुके हैं। अब हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्टर की पत्नी हेमा मालिनी उन्हें याद कर इमोशनल हो गई। उन्होंने कहा कि मुझे आज भी यकीन नहीं होता कि वह वास्तव में चले गए हैं।
दरअसल धर्मेंद्र को बाफता अवार्ड सेरेमनी में श्रद्धांजलि दी गई थी। इस बारे में जब वैरायटी इंडिया ने हेमा मालिनी से सवाल किया तो उन्होंने इस मौके को दिल छू लेने वाला बताया। हेमा ने कहा धर्मेंद्र जी अपने दौर में सबसे ज्यादा बिजी रहने वाले कलाकार थे। हम शूटिंग के साथ-साथ ज्यादा ट्रैवल नहीं कर सकते थे। इसीलिए साथ में कई फिल्में साइन करते थे जिससे सा
थ वक्त गुजार सके। हेमा मालिनी ने आगे कहा, “मुझे हर पल उनकी याद आती है।” मैं खुद से यही सवाल करती हूं कि क्या वो वाकई चले गए हैं? पता नहीं मेरी उनसे दोबारा मुलाकात कब होगी। फिलहाल आपका इस बयान पर क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।