वरिंदर सिंह घुम्मन की आखिरी झलक ने सोशल मीडिया पर सबको रुलाया! | परिवार ने शेयर किया आखिरी वीडियो

मशहूर बॉडी बिल्डर और फिटनेस आइकॉन वीरेंद्र सिंह घूमन को लेकर एक बार फिर लोगों की भावनाएं उमड़ पड़ी हैं। जब उनके परिवार ने अस्पताल से जुड़ा उनका एक आखिरी वीडियो सार्वजनिक किया है। यह वीडियो अमृतसर के फोर्टिस अस्पताल का बताया जा रहा है। जहां वृंदर घूमन सर्जरी से पहले नजर आ रहे हैं। वीडियो में वह पूरी तरह होश में हैं, मुस्कुरा रहे हैं। आत्मविश्वास से भरे हुए दिखाई देते हैं और बिल्कुल सामान्य लगते हैं। इसे देखकर कोई भी यह अंदाजा नहीं लगा सकता था कि यही उनकी जिंदगी का आखिरी [संगीत] रिकॉर्डेड वीडियो साबित होगा। परिवार ने यह भावुक

वीडियो वृंदर घुमन के आधिकारिक Instagram अकाउंट से साझा किया है और इसके सामने आते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। लाखों प्रशंसकों [संगीत] ने इसे देखा, शेयर किया और कमेंट्स में अपनी भावनाएं जाहिर की। कोई उन्हें एक योद्धा बता रहा है। कोई उनकी मुस्कान को याद कर रहा है तो कोई यह कह रहा है कि इस वीडियो ने उनकी आंखें [संगीत] नम कर दी। वीडियो में वीरेंद्र घुमन बिल्कुल वैसे ही नजर आते हैं जैसे लोग उन्हें हमेशा से जानते थे। [संगीत] शांत, पॉजिटिव और आत्मविश्वास से

भरे हुए। उस पल किसी को यह एहसास नहीं था कि यह मुस्कान, यह भरोसा और यह ऊर्जा उनकी [संगीत] आखिरी झलक होगी। शायद यही वजह है कि यह वीडियो आज लोगों को अंदर तक झकझोर रहा है। वीरेंद्र सिंह घुमन का निधन अक्टूबर में सर्जरी के बाद हुआ था। जिसकी खबर ने पूरे फिटनेस [संगीत] और स्पोर्ट्स जगत को सदमे में डाल दिया था। बताया गया था कि सर्जरी के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया जिसके बाद उन्हें बचाया नहीं जा सका। अस्पताल की तरफ से उस समय बयान भी जारी किया गया था लेकिन इसके बावजूद यह घटना कई

सवाल छोड़ गई थी। अब परिवार द्वारा सामने लाया गया यह वीडियो एक अलग ही तस्वीर पेश करता है। इस वीडियो में वरिंदर गुंबन पूरी तरह स्थिर, सकारात्मक और आत्मविश्वास से भरे नजर आते हैं। कोई बीमारी, कोई डर, कोई कमजोरी कुछ भी उनके चेहरे [संगीत] पर नहीं दिखता। यह वीडियो सिर्फ एक क्लिप नहीं है बल्कि उनके आखिरी पलों [संगीत] की एक सच्ची झलक है जिसने लोगों को यह एहसास कराया है कि जिंदगी कितनी अनिश्चित हो सकती है। कुछ ही मिनटों का यह वीडियो आज लाखों लोगों के लिए यादों का हिस्सा बन चुका है। लोग यह कह रहे हैं कि वरिंदर घुमन

आखिरी वक्त तक वैसे ही रहे जैसे वह हमेशा रहे। मजबूत, निडर और मुस्कुराते हुए। वरिंदर घुमन सिर्फ एक बॉडी बिल्डर नहीं थे। उन्होंने अपनी मेहनत, [संगीत] अनुशासन और लगन से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत और खासकर पंजाब का नाम रोशन किया। उन्होंने साबित किया कि सीमित संसाधनों के बावजूद अगर इरादे मजबूत हो तो दुनिया के किसी भी मंच तक पहुंचा जा सकता है। फिटनेस की दुनिया में उन्होंने एक अलग पहचान बनाई और हजारों युवाओं के [संगीत] लिए प्रेरणा बने। उनकी जीवन शैली, उनका

अनुशासन और उनका आत्मविश्वास लोगों को खुद पर विश्वास करना सिखाता था। आज जब उनकी आखिरी वीडियो सामने आई है तो लोग सिर्फ एक खिलाड़ी को नहीं बल्कि एक इंसान को याद कर रहे हैं। उस वीडियो में दिखाई दे रही मुस्कान अब [संगीत] लोगों के दिलों में बस गई है। यह वीडियो एक बार फिर यह याद दिलाता है कि ताकत सिर्फ शरीर में नहीं बल्कि सोच में होती है और वरिंदर घुमन इस सोच की जीती जागती मिसाल थे। उनके चाहने वालों के लिए यह वीडियो दर्द भरा जरूर है, लेकिन साथ ही यह उनकी जिंदगी की सबसे सच्ची तस्वीर भी दिखाता है। एक ऐसा इंसान जो आखि

री पल तक हौसले और आत्मविश्वास के साथ खड़ा रहा। वरिंदर घुमन आज हमारे बीच भले ही नहीं है लेकिन उनकी मेहनत, उनकी सोच और उनकी यह आखिरी मुस्कान हमेशा लोगों को प्रेरित करती रहेगी।