तापसी पन्नू ने शाहरुख खान पर क्या कहा? अस्सी का क्रेडिट भी डंकी को दे डाला | राजकुमार हिरानी
राजकुमार हिरानी की डंकी ने बॉक्स ऑफिस पर ₹454 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म में शाहरुख खान के ऑपोजिट तापसी पन्नू को कास्ट किया गया था। यह पहला मौका था जब शाहरुख और ताप्सी ने किसी फिल्म में साथ काम किया। डंकी ताप्स के करियर की सबसे बड़ी फिल्म है। मगर इस फिल्म को वैसा क्रिटिकल अकलेम नहीं मिला जैसा हिरानी की फिल्मों को आमतौर पर मिलता है। इसे उनके सबसे कमजोर काम में गिना गया। इन
दिनों ताप्सी 80 नाम की फिल्म में नजर आ रही है। ताप्सी का कहना है कि डंकी की वजह से वो 80 जैसी फिल्मों में काम कर पाती है क्योंकि शाहरुख के साथ फिल्म में काम करने से पहचान पुख्ता हुई। ताप्सी इन दिनों 80 नाम की फिल्म का प्रमोशन कर रही है। इंडियन एक्सप्रेस से हुई बातचीत में वो डंकी को अपने करियर के लिए गिफ्ट बताती है। ताप्सी कहती है मेरे जैसी एक्ट्रेस के लिए डंकी जैसी फिल्म पाना आसान नहीं है। मैं कोई टिपिकल कमर्शियल या मेन स्ट्रीम हीरोइन नहीं हूं। मुझे फिल्म में वो रोल इसलिए मिला क्योंकि शायद उस किरदार के लिए मेरी जैसी किसी एक्ट्रेस की जरूरत थी। कम से कम लोगों ने तो मुझसे ऐसा ही कहा है। वो अपनी बात में आगे
जोड़ती है। मैंने पहले 80 और गांधारी जैसी फिल्में की है। उसी वजह से इंडस्ट्री में मेरी एक अलग पहचान बन गई है। मेरे लिए डंकी पिछले 10 सालों की मेहनत का तोहफा है। लेकिन पता नहीं क्यों मुझे ऐसी अगली फिल्म कब मिलेगी। स्ट्रगल अब भी है। लोगों को अब भी यह एक्सेप्ट करने में समय लगता है कि मुझे ग्लैमरस अंदाज में भी दिखाया जा सकता है। यह पूछे जाने पर कि क्या डंकी करने से उनके स्टार पावर को फायदा पहुंचा? इसके जवाब में तापसी कहती हैं, “मुझे डंकी जैसे मौके बार-बार नहीं मिलते। मैं चाहती हूं कि मुझे ऐसे और मौके मिले ताकि मैं करियर में आगे बढ़ सकूं। मुझे दोबारा ऐसा मौका पाने के लिए कई सालों तक का इंतजार करना पड़ सकता है।
लेकिन ये भी सच है कि अगर फिल्म शाहरुख खान के साथ हो तो उससे आपको भी काफी बड़ी पहचान मिल जाती है। इसमें कोई दो राय नहीं है। आजकल हर कोई शाहरुख खान को यूज़ कर रहा है। 2023 में रिलीज़ हुई डंकी ऐसी पहली फिल्म थी जिसमें हिरानी और शाहरुख ने साथ काम किया था। जवान और पठान की सक्सेस के बाद लोगों को उम्मीद थी कि शाहरुख इससे भी 1000 करोड़ का कलेक्शन कर लेंगे। खासकर हिरानी के ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए लोगों ने यही चाहा था। मगर फिल्म ने 454 करोड़
कमाए। यह एक बड़ा कलेक्शन है। मगर उतना नहीं जितने कि फैंस को उम्मीद लगाए बैठे थे। डंकी में ताप्सी और शाहरुख के अलावा मोमन ईरानी, अनिल ग्रोवर, विक्रम कोचर और विक्की कौशल ने भी काम किया था। यह तमाम जानकारी मेरे साथी शुभांजल ने जुटाई है। मैं हूं कनिष्का। आप देख रहे हैं ललन टॉप सिनेमा। शुक्रिया।


