तान्या मित्तल एकता कपूर के शो की हीरोइन बनीं, तो ढेर सारे गिफ्ट लेकर उनके घर गईं।
तानिया मित्तल जब बिग बॉस 19 में थी तो एकता कपूर ने उन्हें अपने शो का ऑफर दिया था। तानिया मित्तल की खुशी का ठिकाना नहीं था और शो खत्म होने के बाद से वह उस पल का इंतजार कर रही थी जब एकता के साथ वो काम करेंगी। अब वो मौका आ गया है। तान्या मित्तल हाल ही में एकता कपूर से मिली और उनके साथ एक वीडियो शेयर किया है।
जहां पर तानिया ने एकता कपूर के साथ काम करने का एक्सपीरियंस शेयर किया है। एकता ने भी तानिया के दिल खोलकर तारीफ की। तानिया एकता के लिए बकलावा और ढेर सारे गिफ्ट भी लेकर गई थी। तानिया मित्तल ने अपने Instagram अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह कह रही हैं किसी ने मुझसे कहा था कि सपने सच नहीं होते हैं। पर मैं किसके साथ खड़ी हूं? मैम आपको कैसा लगा मुझसे मिलके। फिर एकता बोली मुझे ऐसा लगा कि तान्या मैंने तो शो के अंदर ही आपको ऑफर कर दिया था आपका रोल। आपको बहुत वक्त लगा यहां तक आने के लिए। फिर तान्या पूछती है तो आप मुझे काम दे रहे हो ना? फिर एकता बोली, मैं आपको अभी कह रही हूं कि मेरे पास आपके लिए एक लिखित में ऑफर है। मैं आपके साथ काम करने का इंतजार कर रही हूं। वीडियो में तानिया मित्तल ने फिर पूछा, मैं हीरोइन बन जाऊंगी ना? एकता ने कहा, हां बिल्कुल। और मैं आपके साथ ईमानदा
र होकर बोलना चाहती हूं कि आप जो मेरे लिए इतने गिफ्ट लेकर आई, उसके लिए थैंक यू। आपकी बहुत प्यारी फैमिली है। मैं उम्मीद करती हूं कि यह लंबा एसोसिएशन होगा। एक फैमिली एसोसिएशन। तानिया मित्तल ने एक पोस्ट भी शेयर किया है जिसमें लिखा है डियर एकता मैम सपने सच होते हैं आज आपने साबित कर दिया आपसे मिलकर यकीन हो गया कि भगवान सच में कुछ लोगों पर अपनी विशेष कृपा रखते हैं और वे लोग अलग ही चमकते हैं। आप सिर्फ एक नाम ही नहीं हो आप एक इमोशन हो। आपने जो दुनिया बनाई है वह सिर्फ शो और किरदारों तक सीमित नहीं है। वह हर उस इंसान के दिल में बसती है जिन्होंने कभी आपकी कहानियों में अपनी कहानी देखी। एकता कपूर सिर्फ इंडस्ट्री की क्वीन नहीं बल्कि सपनों को हकीकत में बदलने वाली एक शक्ति हो। तानिया ने आगे लिखा है आप रत्न नहीं हो। आप तो रेयर हो। रेयर विज़न, रेयर करेज, रेयर हार्ट। इतना सब पाने के बाद भी जो सादगी और गर्मजशी आपके अंदर है, वही आपको सबसे अलग बनाती है। आज मैं
सबसे ज्यादा खुश हूं। इतनी खुश कि शब्दों में बयां करना मुश्किल है। आज सबसे ज्यादा खुशी वाला दिन है और आपको बताने के लिए शब्द नहीं है। बस दिल से दुआ निकलती है कि आप हमेशा यूं ही चमकती रहें और हम जैसे सपने देखने वालों को हिम्मत देती रहें। इस अपडेट पर आपका क्या कहना है? कमेंट कर हमें जरूर बताएं। टीवी और बॉलीवुड के दुनिया के तमाम अपडेट के लिए देखते रहिए एबीवी एंटरटेनमेंट।


