खामेनेई संग ईरान की टॉप लीडरशिप के कौन 15 लोग मारे गए, इज़राइल ने लिस्ट जारी कर क्या दावा कर दिया?
क्या ईरान की टॉप लीडरशिप को खत्म कर दिया गया है? इजराइल ने तो ऐसा ही दावा किया है। इजराइल का कहना है कि दो दिनों के हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर आयातुल्ला अली खामिनई समेत देश के शीर्ष सैन्य और राजनीतिक कमान को निशाना बनाया गया। 1 मार्च की रात 10:33 पर इजराइयली फौज ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया। इसमें लिखा यह आधिकारिक है। ईरान के एक्सेस ऑफ टेरर के सभी वरिष्ठ आतंकी नेता खत्म कर दिए गए। इजराइल का कहना है कि दो दिनों के
हमलों में ईरान का पूरा शीर्ष नेतृत्व सुप्रीम लीडर अली खामिनई और उनके करीबी सहयोगी मारे गए। आईडीएफ ने अपने ट्वीट में एक फोटो भी पोस्ट किया है जिसमें खामई हिजबुल्ला प्रमुख हसन नसरुल्ला हमास नेता या सनवार पू संगठन के चीफ ऑफ जनरल स्टाफ मोहम्मद अल गमरी और ईरान के कई वरिष्ठ सैन्य अधिकारी समेत कई नाम शामिल है। इधर 2 मार्च की सुबह इजराइल ने लेबनान की राजधानी बेरुत पर कई हवाई हमले किए। खबर है कि हिजबुल्ला ने लेबनान से इजराइल की
ओर मिसाइलें दागी। इसके जवाब में इजराइल ने भी हमला किया। इजराइयली सेना ने कहा कि उसने सीमा पार से आई एक मिसाइल को हवा में ही रोक दिया। जबकि कुछ अन्य मिसाइलें खाली इलाकों में गिरी। इन हमलों में किसी के भी घायल होने या नुकसान की खबर नहीं है। हिजबुल्ला ने अपने बयान में कहा है कि यह हमला सुप्रीम लीडर अली खामनई की हत्या का बदला लेने के लिए किया गया। बता दें कि पिछले 1 साल से ज्यादा समय में यह पहली बार है जब हिजबुल्ला ने इजराइल पर हमले की जिम्मेदारी ली है। वहीं एसोसिएटेड प्रेस के मुताबिक लेबनान की राजधानी बेरुत में जो धमाके हुए हैं वह बेहद जोरदार थे। इमारतें हिल गई और खिड़कियों के शीशे तक टूट गए। इजराइली लड़ाकू
विमान बेहद नीचे उड़ते हुए भी देखे गए हैं। लेबनान सरकार ने पहले ही हिजबुल्लाह को चेतावनी दी थी कि वह ईरान के समर्थन में जंग में शामिल ना हो क्योंकि देश अभी तक 2024 के इजराइल हिजबुल्ला युद्ध से पूरी तरह उभर नहीं पाया है। वहीं इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्या ने कहा कि तेहरान पर हमला जारी रहेगा। 1 मार्च को वीडियो बयान जारी किया गया। उन्होंने कहा कि कल हमने तानाशाह खामनई को खत्म किया। उसके साथ शासन के दर्जनों सीनियर लोग भी मारे गए। हमारी सेना अब तेहरान पर लगातार और ज्यादा ताकत से हमला कर रही है और आने वाले दिनों में यह और बढ़ेगा। नेतन याहू ने यह भी कहा कि इस अभियान में इजराइल को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिकी सेना का पूरा समर्थन मिल रहा है। एपी के मुताबिक ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि साइपरस में मौजूद उसके रैप एकro 3
एयरबेस पर संदिग्ध ड्रोन हमला हुआ। यह ब्रिटेन का मिडिल ईस्ट ऑपरेशन का मुख्य एयरबेस है। ब्रिटेन के रक्षा मंत्री जॉन हिली ने पहले कहा था कि साइपरस की तरफ बैलस्टिक मिसाइलें दागी गई हैं। लेकिन साइपरस सरकार ने इस दावे को खारिज कर दिया था। अब बात अमेरिका और खाड़ी देशों की संयुक्त प्रतिक्रिया की। बहरीन, जॉर्डन, कुवैत, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात ने संयुक्त बयान जारी कर ईरान के जवाबी मिसाइल और ड्रोन हमलों की निंदा की है। यह हमले उन देशों में स्थित ठिकानों पर किए गए थे, जहां अमेरिकी और सहयोगी सेनाएं मौजूद हैं। अब कुल मिलाकर तस्वीर क्या है? इजराइल दावा कर रहा है कि उसने ईरान और उसके सहयोगी संगठनों की पूरी शीर्ष कमान को खत्म कर दिया है। ईरान समर्थित हिजबुल्ला अब सीधे
हमले कर रहा है। अमेरिका, ब्रिटेन और खाड़ी देश भी इस संघर्ष में सीधे या अप्रत्यक्ष रूप से शामिल हो चुके हैं। यानी ये टकराव अब अमेरिका, इजराइल और ईरान की लड़ाई नहीं रही। अब यह पूरे मिडिल ईस्ट को अपनी चपेट में लेता हुआ दिखाई दे रहा है। मामले में जो भी अपडेट होगी हम आप तक उसे लेकर आते रहेंगे। मेरा नाम आसिफ है। कैमरे के पीछे हमारे साथी दानिश है। देखते रहिए दलन टॉप। शुक्रिया।


