क्या सच में छोटे शो करने लगे गोविंदा? वायरल वीडियो के बाद खुद बताया सच!
बॉलीवुड के हीरो नंबर वन गोविंदा की हालत इतनी खराब हो गई है कि अब उन्हें स्कूल के छोटे-छोटे कार्यक्रमों में डांस करना पड़ रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने गोविंदा को लेकर ऐसी चर्चा छेड़ दी जिसने हर किसी को चौंका दिया। कहीं लोग कहने लगे करियर खत्म हो गया तो किसी ने ताना मारा अब छोटे शो करके गुजारा करना पड़ रहा है। लेकिन इन सबके बीच अब खुद गोविंदा सामने आए हैं और जो सच उन्होंने बताया उसने पूरी कहानी ही पलट दी। गोविंदा ने साफ कहा कि
जिस कार्यक्रम को लोग स्कूल का छोटा शो बता रहे हैं। असल में वो कोई मामूली कार्यक्रम नहीं था। गोविंदा के मुताबिक एक शो मुख्यमंत्री के लिए था और दूसरा सांसद के लिए। यानी जिसे सोशल मीडिया ने छोटा इवेंट बना दिया वो असल में बड़े राजनीतिक कार्यक्रमों का हिस्सा था। यही नहीं हाल ही में आगरा में गोविंदा को एक छोटी कार में सफर करते हुए भी देखा गया था। इस पर भी लोगों ने मजाक उड़ाना शुरू कर दिया। लेकिन गोविंदा ने इस पर भी साफ जवाब दिया। उन्होंने कहा, कभी-कभी प्रोटोकॉल और सिक्योरिटी की वजह से बड़ी गाड़ियां अंदर नहीं जा सकती। इसलिए छोटी गाड़ियों का इस्तेमाल करना पड़ता है। गोविंदा ने
कहा उन्होंने जिंदगी में कभी अपने ईगो को फैसलों पर हावी नहीं होने दिया। जो भी काम मिला जिस भी मंच से लोगों का प्यार मिला उन्होंने हमेशा उसे सम्मान दिया। और शायद यही वजह है कि आज भी लाखों लोग गोविंदा को सिर्फ एक स्टार नहीं बल्कि दिलों का हीरो नंबर वन मानते हैं। लेकिन सवाल अभी भी वही है। क्या सोशल मीडिया किसी भी स्टार की इमेज कुछ सेकंड के वायरल वीडियो से बना और बिगाड़ सकता है? या फिर सच्चाई हमेशा देर से ही सामने आती


