धर्मेंद्र के निधन के 4 दिनों बाद ऐश्वर्या का ऐसा रिएक्शन..

जय और वीरू की जोड़ी एक समय बहुत ज्यादा प्रसिद्ध थी। यह जोड़ी थी धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन की। धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में जब निधन हुआ तो अमिताभ बच्चन भी बहुत ज्यादा दुखी हुए और उनके घर पर आवास पर पहुंचकर उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि भी भेंट की। तो वहीं दूसरी ओर बच्चन परिवार के सदस्यों ने भी उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि भेंट की। चाहे वह अभिषेक बच्चन हो, चाहे उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन हो या फिर उनकी सास जया बच्चन हर किसी के ज़हन में धर्मेंद्र जी की जो अहमियत थी, वह साफ तौर पर इन सभी परिवार के सदस्यों के चेहरों पर देखने को मिली।

वैसे बात करें धर्मेंद्र की तो 89 साल की उम्र में धर्मेंद्र की सेहत लगातार खराब होती दिखाई दे रही थी और लंबे समय से वह बीमार भी चल रहे थे और 24 नवंबर यानी सोमवार को उन्होंने इस दुनिया को छोड़कर अलविदा कह कर चले गए। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे और लगातार उनका इलाज भी चल रहा था। हालांकि 24 नवंबर से एक हफ्ता पहले भी उनके निधन की झूठी खबरें भी फैलाई गई थी। जिसे जानने के बाद हर कोई हैरान व परेशान रह गया था।

लेकिन बाद में 24 नवंबर को जब उनकी मौत की खबर दोबारा से आई तो हर किसी को यह लगा कि शायद यह भी खबर झूठी ही निकले। लेकिन ये खबर सच साबित हुई। हालांकि देवल परिवार के सदस्यों को फिल्म इंडस्ट्री के कई सारे नामचीन कलाकार संभालते हुए नजर आए। जिनमें सलमान खान का परिवार सबसे आगे है। सलमान खान के परिवार ने ना सिर्फ देवल परिवार के साथ खड़े रहे साथ ही भाईजान सलमान खान ने देवल परिवार के सदस्यों के साथ मेल मिलाप अभी भी जारी करके रखा है।

इस मुश्किल घड़ी में खान परिवार हमेशा देवल परिवार के साथ डटकर खड़ा रहा है। तो वहीं दूसरी ओर अगर 89 साल के धर्मेंद्र की बात करें तो हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में इन्हें ही के नाम से पुकारा गया। इन्होंने पीढ़ी दर पीढ़ी लोगों का मनोरंजन किया। यही बड़ी वजह है कि धर्मेंद्र का इस कदर दुनिया को छोड़कर अलविदा कह जाना हर किसी के लिए दुख भरी घड़ी जैसा था।