Kaveri Baruah ने Allu Arjun से मिलने का किस्सा सुनाया,आंख मिलाना,हाथ मिलाना,जूते उतारना समेत 42 शर्त..

देश के राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री से मिलते वक्त लोगों को कई तरह के प्रोटोकॉल्स का पालन करना होता है। मगर अलू अर्जुन से मिलना शायद उससे भी कठिन है। दरअसल उनसे मिलने से पहले आपको 42 तरह के कायदे कानूनों का सामना करना पड़ सकता है। कम से कम रॉयल इनफील्ड की पूर्व ब्रांड [संगीत] स्ट्रेटजिस्ट कावेरी बुरवा तो ऐसा ही कहती है। जैसे ही कावेरी का बयान वायरल हुआ, अलू अर्जुन की टीम ने इस बाबत स्टेटमेंट जारी कर दिया। इंटरनेट पर कावेरी का अलू अर्जुन पर दिया गया एक बयान धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। स्वीकृति टॉक्स चैनल से हुई बातचीत में अलू अर्जुन प्रोटोकॉल्स के बारे में वो कहती हैं, “मेरा एक रोचक किस्सा अलू अर्जुन से जुड़ा है। हैदराबाद के मेगा स्टार, साउथ के स्टार्स अपने बड़े दल बल के साथ आते हैं। अर्जुन से मिलने से पहले हमें एक नोट दिया गया, जिसमें 42 नियम दिए गए थे। वहां मैनेजर के मैनेजर का भी मैंने, एक मैनेजर था। वो लोग काफी स्ट्रिक्ट थे। जैसे सर की आंखों में मत देखना, उनसे हाथ मत मिलाना। ये सब उनका नियम था जिसकी वजह पता नहीं। कावेरी और अर्जुन ने किस फिल्म या ऐड पर साथ काम किया था इस बारे में उन्होंने कुछ नहीं बताया। मगर आगे वो कुछ और नियमों का जिक्र करते हुए कहती हैं। अर्जुन से एक हाथ की दूरी बनाए रखने को कहा गया था। आप अपने फोंस का इस्तेमाल नहीं कर सकते। जब वो कमरे में आए तो मैं पीछे बैठे फोन चला रही इतने में उनका बॉडीगार्ड आया आया मेरी ओर और मेरे हाथ से फोन छीन ले लिया। मैंने कहा एक्सक्यूज मी मैं बस अपना काम कर रही थी। पर हां उनके आसपास फोन की इजाजत नहीं है। कावेरी ने बताया कि किसी अन्य एक्टर ने इस तरह का नियम कभी नहीं रखा है। हालांकि फिर [संगीत] उन्होंने खुद ही अर्जुन के इन कड़े नियमों के पीछे की वजह बता दी। वो कहती [संगीत] हैं साउथ में सेलिब्रिटीज इस तरह के नियम ज्यादा रखते हैं। मुंबई में लोग सेलिब्रिटीज को लेकर काफी कैजुअल हैं। इसलिए उनके लिए वहां घूमना फिरना काफी आसान होता है। सिर्फ साउथ ही नहीं देश के बाकी हिस्सों में भी लोग एक्टर्स [संगीत] को लेकर जुनूनी हैं। हाल ही में साउथ की एक इंडियन एक्ट्रेस निधि अग्रवाल पर भीड़ टूट पड़ी थी। इसलिए वो लोग इस तरह के रूल्स बनाते हैं। इंटरनेट [संगीत] इस अलू अर्जुन प्रोटोकॉल पर बट गया है। कुछ लोग उनके स्टडम को देखते [संगीत] हुए इन नियमों को जरूरी बता रहे हैं। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि इसमें आंख मिलाकर बात ना करें। ऐसे नियम की क्या जरूरत है? अलू अर्जुन फैंस का कहना है कि [संगीत] ऐसे नियम सेलिब्रिटीज मैनेजमेंट में काफी कॉमन होते हैं। इससे एक्टर्स का ध्यान नहीं भटकता और सुरक्षा भी बनी रहती है। वहीं दूसरा पक्ष यह कह रहा है कि सेलिब्रिटीज को लोगों से जुड़ा हुआ होना चाहिए। इस तरह के नियम केवल दूरी पैदा करते हैं। वैसे बहस का एक माध्य मार्ग भी है। उसका यह कहना है कि यह नियम एक्टर्स [संगीत] नहीं बल्कि उनकी पीआर टीम बनाती है। एक्टर्स को तो उनके बारे में पता भी नहीं होता। मगर इससे पहले कि विवाद और बढ़ता। अलू अर्जुन की टीम ने एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर दिया। इसमें लिखा गया। हाल ही में अलू अर्जुन के बारे में जो बातें कही गई [संगीत] वह पूरी तरह गलत और बेबुनियाद है। अलू अर्जुन ने हमेशा खुद को सम्मान और गरिमा के साथ पेश किया है। हम इन झूठे आरोपों को गंभीरता से ले रहे हैं। साथ ही इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ हमारी लीगल [संगीत] टीम मानहानि की कारवाई शुरू कर रही है। हम सभी से अपील करते हैं कि बिना वेरीफाई किए इस तरह की खबरें फैलाना बंद करें। इस बीच रिपोर्ट है कि कावेरी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स को डीएक्टिवेट कर दिया है। मगर YouTube पर यह इंटरव्यू अब भी मौजूद है। हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल उनके इंटरव्यूज [संगीत] के क्लिप हटने लगे हैं।