डॉन 3 में रणवीर सिंह की जगह ऋतिक रोशन को कास्ट करना चाहते थे फरहान अख्तर..

डॉन 3 ने रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच बड़ा विवाद पैदा कर दिया है। इतना कि बीच बचाव करने के लिए आमिर खान समेत कई प्रोड्यूसर्स को आना पड़ गया। फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट का दावा है कि रणबीर के बाहर होने से उन्हें ₹40 करोड़ का नुकसान हुआ है। ऐसे में उन्हें इन पैसों की भरपाई करनी चाहिए। पिछले दिनों दोनों पक्षों के बीच काफी गंभीर मीटिंग हुई है। उस मीटिंग में रणवीर ने फरहान पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। सबसे बड़ा आरोप यह है कि डॉन थ्री से उन्हें निकालकर रतिक रोशन को कास्ट करने वाले थे। धुरंधर की सफलता के बाद वापस उनके पास आए। पिछले दिनों डॉन 3 के प्रोड्यूसर्स के साथ रणवीर की दो मीटिंग्स हुई। हफ्ते भर पहले हुई पहली मीटिंग में रणवीर, फरहान और प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के लोग मौजूद थे। पीजीआई की तरफ से साजिद नाडियाडवाला समेत कुछ अन्य प्रोड्यूसर्स ने इस बीच बचाव में हिस्सा लिया। उसमें रणवीर के डॉन 3 से बाहर होने के बाद हुए नुकसान को आंका गया।

साथ ही इस पर भी विमर्श हुआ कि अगर कोई एक्टर प्री प्रोडक्शन के बाद फिल्म छोड़ दे तो उस खर्च की भरपाई कैसे हो। दूसरी मीटिंग 7 फरवरी को हुई थी। इसमें पीजीआई की तरफ से आमिर खान, सिद्धार्थ रॉय कपूर और रमेश तोरानी जैसे नाम शामिल हुए थे। इस बातचीत में रणवीर के पॉइंट ऑफ व्यू को समझने की कोशिश की गई। बॉलीवुड हंगामा ने मौके पर मौजूद एक प्रोड्यूसर के हवाले से बताया रणवीर सिंह ने एक्सेल एंटरटेनमेंट पर गैर पेशेवर रवय का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि डॉन 3 को लेकर मेकर्स सीरियस नहीं थे। उनके पास फिल्म शुरू करने को लेकर ठोस तैयारी नहीं थी। रणवीर के मुताबिक फरहान अख्तर के पास किसी भी फिल्म की पूरी और फाइनल स्क्रिप्ट नहीं थी। उन्होंने साफ कहा कि वह बतौर एक्टर सिर्फ उसी प्रोजेक्ट पर काम करना पसंद करते हैं जिसकी स्क्रिप्ट पूरी तरह से तैयार हो। रणवीर ने इस मीटिंग के दौरान ऋतिक रोशन को लेकर भी बड़ा बयान दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर ने कहा कि फरहान अख्तर स्क्रिप्ट पर किसी तरह का फीडबैक लेने को तैयार नहीं थे।

रणवीर के सुझाव पर कुछ सब प्लॉट्स जोड़ने में उन्हें दिक्कतें आ रही थी। रणवीर का यह भी कहना है कि एक्सेल एंटरटेनमेंट ठीक इसी दौरान ऋतिक रोशन को फिल्म में लाने की संभावनाएं तलाश कर रहा था। रणवीर का कहना है कि धुरंधर की सक्सेस के बाद ही एक्सेल ने उनसे दोबारा कांटेक्ट किया ताकि उनके बॉक्स ऑफिस मोमेंटम का फायदा उठाया जा सके। रणवीर की टीम के मुताबिक उन्हें करीब 3 साल तक असमंजस की स्थिति में रखा गया। इस दौरान फरहान अख्तर अपने दूसरे कमिटमेंट्स खासकर बतौर एक्टर काम करने में व्यस्त रहे। इस वजह से डॉन थ्री की स्क्रिप्ट पर ठीक तरह से काम नहीं हो पाया था। रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर को महसूस हुआ कि जब उन्होंने फिल्म साइन की थी तब उनके किरदार और कहानी को जिस तरह से बताया गया था

फाइनल स्क्रिप्ट उससे काफी कमजोर थी। सूत्र ने इस विवाद में फरहान का भी पक्ष बताया है। उनके मुताबिक फरहान अख्तर का कहना है कि रणबीर ने कभी भी स्क्रिप्ट को लेकर कोई आपत्ति नहीं जताई थी। उल्टा, वह अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान के बाद थर्ड जनरेशन के डॉन बनने को लेकर काफी एक्साइटेड थे। फरहान ने यह भी कहा कि स्क्रिप्ट समय-समय पर रणबीर को दिखाई जाती रही है। यही नहीं उसे हर स्टेज पर रणबीर सिंह से मंजूरी भी मिलती रही। एक्सेल एंटरटेनमेंट का कहना है कि उन्होंने रणवीर की कई शर्तें मान ली थी। मगर रणबीर की स्टारी डिमांड्स थी।

जब वह पूरी नहीं की गई तो उन्होंने खुद को इस प्रोजेक्ट से अलग कर लिया। इससे मेकर्स को ₹40 करोड़ का नुकसान हुआ है। दोनों पक्ष एक दूसरे पर अनप्रोफेशनल होने के आरोप लगा रहे हैं। एक्सेल ने प्रोड्यूसर्स गिल्ड से गुहार की है कि कोई ऐसा नियम बनाएं जहां रणबीर समेत अन्य एक्टर्स की डिमांड्स पर लगाम लगाई जा सके। दूसरी तरफ रणवीर ने साफ कह दिया है कि उन्होंने स्क्रिप्ट की वजह से फिल्म छोड़ी है। इसलिए वह किसी भी सूरत में ₹40 करोड़ का नुकसान चुकाने की जिम्मेदारी नहीं देंगे।