रेखा की जीवनी, रेखा की जानकारी हिंदी में, 36 साल बाद राज खुला, क्या अभिनेत्री रेखा समलैंगिक हैं?..

हम भूल गए रे हर बार मगर तेरा प्यार नहीं। आज यह दास्तान है भारतीय हिंदी सिनेमा के सुनहरे गुजरते दौर की एक ऐसी नायिका की जिसकी मनमोहक सांवली सलोनी सूरत की खूबसूरती ने हिंदी सिनेमा के साथ-साथ बड़े-बड़े फिल्म अभिनेताओं और फिल्म निर्माताओं के ऊपर वो जादू चलाया कि यह अभिनेत्री बन गई। सबके दिलों की धड़कन हंसते हंसते रस्ते जिंदगी यू ही हजारों लाखों दिलों की पहली पसंद बनी यह महान अभिनेत्री कैसे भारतीय हिंदी सिनेमा का वो नाम और मुकाम बन गई जिसकी चाहत में इनके साथ की दूसरी मशहूर नायिकाएं रह गई इनसे कोसों दूर। दोस्तों, यह महान नायिका अपने शानदार और दमदार अभिनय की बदौलत 80 के दौर में कैसे बन गई हिंदी सिनेमा की सबसे चर्चित, लोकप्रिय और महंगी अदाकारा। गुम है किसी के प्यार में। दिल सुबह। दोस्तों इतनी खूबसूरत और लोकप्रिय अभिनेत्री की जिंदगी में ऐसा क्या हुआ था कि इस अभिनेत्री की मां को तलाकशुदा होने के बावजूद हो गया था

दो-दो मर्दों से नाजायज प्यार और कैसे आगे चलकर उसी नाजायज प्रेम संबंधों के चलते इस अभिनेत्री की मां को जन्म देना पड़ा था दो-दो नाजायज संतानों को। बस बस बंद करो। अब मैं और बर्दाश्त नहीं कर सकती। दोस्तों, क्यों इस अभिनेत्री को अपने बचपन के दिनों से, अपने माता-पिता की वजह से झेलनी पड़ी वो आलोचना और अपमान की आग जिसकी लौ में जलकर खाक हो गया इस अभिनेत्री का पूरा मासूम सा बचपन। आज उस अभिनेत्री की जहां पूरी दुनिया दीवानी है। वो अभिनेत्री क्यों कभी भी नहीं बनना चाहती थी, किसी भी सिल्वर स्क्रीन की अदाकारा। पर इन माय केस ऐसा नहीं है। मैं कभी नहीं चाहती थी कि मैं एक्ट्रेस बनूं। मुझे तो मार मार के बनाएगा। दोस्तों इस अदाकारा की जिंदगी में ऐसा क्या हुआ था कि इस नायिका को अपने परिवार की खातिर घर गृहस्ती को चलाने के लिए रखना पड़ा था बाल अवस्था में सिनेमा की चौखट पर कदम। इन माय केस मैं बहुत छोटी थी जब मैं आई थी

तो मैं चाइल्ड आर्टिस्ट थी। 3 साल की उम्र से मैं काम कर रही हूं। दोस्तों और क्या आप जानते हैं कि अपने रंग रूप से काली मोटी और भद्दी दिखने वाली यह अभिनेत्री आगे चलकर कैसे बन गई हिंदी और साउथ सिनेमा की सबसे खूबसूरत और आकर्षित हीरोइन। [संगीत] क्या आप जानते हैं कि इस अदाकारा की खूबसूरत जिंदगी का वो कौन सा श्राप मिला था इसे? जिसकी वजह से यह अदाकारा चार शादियां और छह प्रेम संबंधों में बंधे होने के बावजूद आज भी है अकेली तन्हा और विधवा जिंदगी रोज नए रंग जिंदगी के दुख के भंवर में फंसी ये अभिनेत्री दो-दो पतियों के विधवा होने के बावजूद आज भी क्यों और किसके नाम का लगाती है अपनी मांग में सुहागिन का सिंदूर। तुम एक दिल में नहीं। हजारों दिलों में एक साथ बसना चाहती थी इसीलिए। इसलिए आज ना तो तुम किसी की मां हो ना ही किसी की पत्नी। दोस्तों कैसे इस नायिका की वजह से मशहूर फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन और उनकी पत्नी जया बच्चन की जिंदगी में लग गई वो आग जिसकी धक में आज तक जल रहा है पूरा बच्चन परिवार। क्यों इस अभिनेत्री की वजह से अमिताभ बच्चन देना चाहते थे जया बच्चन को तलाक? क्यों मेरा घर तबाह कर रही हैं?


अपना घर भी तो भूक रही हूं। और दोस्तों क्या आप यह जानते हैं कि इस अभिनेत्री की वजह से भारतीय हिंदी सिनेमा में बर्बाद हो गए कई घर और उन्हीं बर्बाद हुए घरों की एक महान खूबसूरत अभिनेत्री ने क्यों कह दिया था इस अदाकारा को राष्ट्रीय चुड़ैल? क्या आप जानते हैं कि ये अभिनेत्री चार-चार शादी अनेकों प्रेम संबंध होने के बावजूद कैसे बन गई समलैंगिक? क्या है इनकी समलैंगिक जिंदगी के पीछे का वो काला सच जिसे आज तक दुनिया की नजरों से छिपाया गया। मन क्यों बहका रे बहका आधी रात को। पूरा सच जानने के लिए आप बने रहिए हमारे साथ इस वीडियो के अंत तक। जहां हम आपको बताने वाले हैं इस अभिनेत्री की जिंदगी का वो सच जिसे जानकर निकल जाएगी सभी के पैरों तले जमीन। जिंदगी में दूर तक फैली है तनहा। नमस्कार आदाब आभार दोस्तों आज हम अपने इस शो में बात करने जा रहे हैं एक ऐसी खूबसूरत जिंदगी की मल्लिका और अदाकारा की जिसने अपने शानदार और यादगार अभिनय के दम पर पूरी दुनिया में वो मुकाम और ऊंचाई हासिल की जिसको आज तक बड़े ही मानसान के साथ उनके चाहने वाले याद करते हैं। इस अभिनेत्री ने भारतीय हिंदी सिनेमा में अपने अभिनय और विवादों की वो छाप छोड़ी कि आज एक दौर गुजर जाने के बाद भी इस अभिनेत्री को पहचाना गया भानु रेखा गणेशन यानी हम सबके दिलों की धड़कन खूबसूरत रेखा के नाम से। तेरे बिना जिया जाए ना। [संगीत] कौन थी रेखा? कहां से आई थी? किस परिवार से यह ताल्लुक रखती हैं? क्या थे इनकी जिंदगी के वो राज और विवाद जिनकी वजह से आज भी हैं यह चर्चा में।

मैं आपको रेखा से जुड़े हर उस राज के बारे में बताऊंगी। लेकिन उससे पहले एक नजर डाल लेते हैं रेखा के शुरुआती जीवन और पढ़ाई लिखाई पर। आपकी आंखों में कुछ महके हुए नमस्कार आप सभी का स्वागत है बॉलीवुड नवेल के इस एपिसोड में। कान में झुमका चाल में ठुमका कमर पे चोटी लटके हो गया दिल का पुरजा। रेखा का जन्म 10 अक्टूबर साल 1954 को तमिलनाडु चेन्नई में हुआ था। रेखा का पूरा नाम भानु रेखा गणेशन है। रेखा की मां का नाम पुष्पावली और पिता का नाम जैेमिनी गणेशन है। रेखा के माता-पिता भी तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार्स थे। तो रात के मुसाफिर चंदा जरा बता दे। दोस्तों हम रेखा के जीवन के बारे में आपको सब कुछ बताएं। उससे पहले रेखा की मां और पिता के आपसी रिश्ते के बारे में जानना बहुत जरूरी है क्योंकि इस रिश्ते को जाने बिना रेखा की जिंदगी को समझ पाना मुश्किल है। रेखा के परिवार की जिंदगी शुरू होती है मद्रास की शान जैेमिनी स्टूडियो से। इस स्टूडियो के मालिक थे एस एस वासन साहब और एस एस वासन साहब की उन दिनों एक मशहूर अभिनेत्री हुआ करती थी उनका नाम था पुष्पावली। वासन जी पहले से ही शादीशुदा थे

तो वहीं पुष्पावली भी पहले से शादीशुदा थी और दो बच्चों की मां थी। एस एस वासन और पुष्पावली दोनों एक दूसरे के बेहद करीब थे। एस एस वासन पुष्पावली को बहुत प्यार करते थे। वो पुष्पावली को सब कुछ देना चाहते थे। लेकिन नहीं देना चाहते थे तो वह था एक पत्नी का दर्जा। और वहीं दूसरी तरफ तलाकशुदा पुष्पावली अपने इस रिश्ते को एक नाम देना चाहती थी। लेकिन उनको पत्नी का दर्जा नहीं मिल रहा था और यह बात पुष्पावली को हर रोज अंदर ही अंदर खाई जा रही थी। इसी कशमकश के बीच एक दिन पुष्पावली की एक फिल्म रिलीज हो रही थी जिसका नाम मिस मालिनी था और इसी फिल्म में एक छोटा सा रोल निभा रहे थे रामस्वामी गणेशन। रामस्वामी गणेशन और पुष्पावली की इसी फिल्म के सेट पर मुलाकात हुई। ये मुलाकातें कब प्यार में बदल गई यह दोनों को ही नहीं पता चला। रामास्वामी के साथ पुष्पावली अब अपने भविष्य के हसीन और खूबसूरत सपने देखने लगी थी। लेकिन इन दोनों की यह नजदीकी एस एस वासन को कहीं ना कहीं खटक रही थी। एस एस वासन उन दिनों एक हिंदी फिल्म इंसानियत बनाने का विचार कर रहे थे। इस फिल्म में दिलीप कुमार और देवानंद हीरो थे और इन दोनों की हीरोइन बनने वाली थी पुष्पावली। एस एस वासन को पता था कि पुष्पावली का सपना था कि वह हिंदी सिनेमा की अभिनेत्री बनकर उस पर राज करें। लेकिन पुष्पावली के सपने के बीच आ गई एस एस वासन की गंदी नियत और इसी नियत के चलते एस एस वासन ने पुष्पावली से अपने हिंदी फिल्म इंसानियत और रामास्वामी गणेशन में से किसी एक को चुनने के लिए कहा। प्यार में पूरी तरह डूबी पुष्पावली ने फिल्म को छोड़ दिया और अपने प्यार रामास्वामी गणेशन को चुन लिया। हालांकि उन दिनों रामास्वामी गणेशन कोई बड़े एक्टर नहीं थे। जबकि पुष्पावली एक ऊंचे दर्जे की महिला एक्ट्रेस थी और पुष्पावली ने रामास्वामी के साथ जैेमिनी स्टूडियो को अलविदा कह दिया। रामास्वामी ने पुष्पावली के साथ सब कुछ छोड़ा लेकिन नहीं छोड़ा था जैेमिनी स्टूडियो का नाम। लिहाजा रामास्वामी ने अपने नाम के आगे से रामास्वामी हटाकर लगा लिया जैमिनी और इस तरह से यह बन गए जैमिनी गणेशन और अपनी मेहनत और किस्मत से कुछ ही समय बाद जैमिनी की फिल्में शानदार प्रदर्शन करने लगी और यह बन गए साउथ इंडस्ट्री के नए सुपरस्टार और अब इस कामयाबी के साथ ही अब पुष्पावली सोचने लगी जैेमिनी और अपनी शादी की बात लेकिन यहां यह बात गौर गौर करने की है कि जैेमिनी गणेशन भी पहले से ही शादीशुदा थे और जैेमिनी ने भी कामयाबी पाने के लिए पुष्पावली को पत्नी का दर्जा देने से इंकार कर दिया। यह सब कुछ जानकर पुष्पावली एक बार फिर अपना सब कुछ हार गई। वह अंदर तक टूट गई। गणेश पुष्पावली को पत्नी तो मानते थे लेकिन दुनिया के सामने पत्नी का सम्मान नहीं देते थे। पुष्पावली की किस्मत ना जाने उनसे किस जन्म का बदला ले रही थी। इनकी जिंदगी में प्यार करने वाले तो थे लेकिन पत्नी का दर्जा देने वाले नहीं। कैसी है दुनिया हमने ना जाना। अपने और गणेशन के रिश्ते में पुष्पावली ने साल 1954 की 10 अक्टूबर को एक बेटी को जन्म दिया जिसका नाम रखा भानु रेखा गणेशन। रेखा के नाम के आगे गणेशन तो जुड़ गया लेकिन इनको दुनिया वालों ने गणेशन की नाजायज प्रेम संबंध की नाजायज संतान माना। क्योंकि गणेशन और रेखा की मां पुष्पावली का यह रिश्ता अभी तक एक नाजायज रिश्ते की डोर से बंधा था और इस नाजायज रिश्ते और संतान के जन्म ने उस वक्त न्यूज़पेपर और मैगजींस के कई पेज भर दिए थे और इन सबके बीच पुष्पावली के जख्म और गहरे होते चले गए और इस तरह से जैमिनी और पुष्पावली की नाजायज रिश्ते की दरारें और बढ़ती चली गई। रेखा के बाद पुष्पावली ने एक और नाजायज बेटी को जन्म दिया जिसका नाम राधा रखा गया। दो-दो बेटियों के नाजायज पिता बनने के बाद भी जैमिनी गणेशन ने कभी भी पुष्पावली और अपने रिश्ते को कोई नाम नहीं दिया। बेटियों के जन्म के बाद जैमिनी ने पुष्पावली के घर आना-जाना बिल्कुल बंद सा ही कर दिया और इसी दुख के समय में भानु रेखा भी बड़ी हो रही थी और भानु रेखा भी समझने लगी थी उनके पिता जैमिनी गणेशन और भी कई बच्चों के पिता हैं और वह हमको अब पसंद नहीं करते हैं। जैमिनी गणेशन की इस बेरुखी ने पुष्पावली को घुटनों पर ला खड़ा किया और उधर मासूम सी भानु रेखा अपनी मां को हर रोज तड़पते और रोते आंसुओं को बहाते देखती और इस सबके बीच भानु रेखा अपनी मां के बेहद करीब आ गई। पुष्पावली अपनी बेटियों की देखभाल के लिए अब फिल्मों में छोटा-मोटा अभिनय कर लिया करती। लेकिन बढ़ती उम्र के साथ यह रोल भी मिलने बंद हो गए। भानु रेखा जब 4 साल की थी, तो अपनी मां की वजह से उन्हें बाल कलाकार के रूप में फिल्म इति गुट्टो में काम करने का मौका मिला था और यह फिल्म साल 1958 में रिलीज हुई। इसके बाद भानु रेखा साल 1966 में रंगुला रत्नम में भानु रेखा ने काम किया। वेली डिंभि नार गुजरते समय में पुष्पावली के लिए घर का खर्चा चलाना बड़ा मुश्किल होता जा रहा था। उनको समझ ही नहीं आ रहा था कि वो करें तो करें क्या? घर के हालात बिगड़ते गए। कर्ज भी घर में पैर पसार चुका था। छोटी सी भानु रेखा और उनकी बहन इस मुश्किल दौर में समाज और आसपोस के साथ-साथ स्कूल में नाजायज संतान होने के दर्द और कड़वे तानों को सुन और सहन कर रही थी। स्कूल में बच्चे भानु रेखा को नाजायज शब्द से बुलाकर रोज दर्द देते जिसकी वजह से भानु रेखा का स्कूल जाना भी मुश्किल हो गया था। ऐसे में मासूम सी रेखा का मन पढ़ाई में लगे तो लगे कैसे?
वह हर रोज बेइज्जती का दर्द झेल रही थी और इसी दर्द को झेलते हुए भानु रेखा फेल हो गई। भानु रेखा जहां कड़वे तानों से परेशान हो गई थी तो वहीं वो अपने लिए काली, मोटी और भद्दी जैसे शब्दों को अपने लिए सुनना बड़ा ही मुश्किल हो गया था। यह शब्द भानु रेखा की जिंदगी में जहर का काम कर रहे थे। और इन्हीं सब बातों से परेशान होकर एक दिन मासूम सी भानु रेखा ने अपनी मां को चिट्ठी लिखते हुए नाबालिक उम्र में ही अपनी जिंदगी को हमेशा हमेशा के लिए खत्म करने का फैसला कर लिया और भानु रेखा ने उस वक्त ढेरों नींद की गोलियां खा ली लेकिन शायद किस्मत को अभी यह मंजूर नहीं था। डॉक्टर की मदद से भानु रेखा को बचा लिया गया और जब भानु रेखा होश में आई तो उनको सबसे पहले अपनी मां का रोता हुआ चेहरा दिखा। मां को रोते देख भानु रेखा मां से लिपट लिपट कर जोर-जोर से रोने लगी। बेटी की ऐसी हालत देख पुष्पावली भी अपने आप को रोक ना पाई और खुद भी टूट गई। दुख भरे इन हालातों में मां ने रेखा को समझाया और संभाला। उन्होंने रेखा से फिल्मों में आगे काम करने के लिए कहा क्योंकि पुष्पावली को रेखा से ही उम्मीदें थी कि भानु रेखा पूरे परिवार का सहारा बन सकती हैं। लिहाजा भानु रेखा की पढ़ाई छूट गई और अब पुष्पावली भानु रेखा को जगह-जगह स्टूडियो में ऑडिशन दिलवाने ले जाने लगी। भानु रेखा भूखी प्यासी धूप छांव में खड़े होकर ऑडिशंस देती तो कभी इंतजार करती और इतना सब होने पर भी भानु रेखा को फिल्म निर्माताओं की बेरुखी का सामना करना पड़ता था। सुख के दिन चले गए तो क्या दुख के दिन आ जाएंगे?
सब जानते थे कि भानु रेखा जैमिनी गणेशन की नाजायज बेटी है और ऐसे में जब जैमिनी गणेशन को ही अपनी बेटी की फिक्र या रिश्ता उन्होंने नहीं माना तो ऐसे में फिल्म निर्माता भी भानु रेखा को यह सोचकर काम नहीं देते थे कि कहीं भानु रेखा को हमने काम दे दिया तो कहीं जैमिनी गणेशन हमसे नाराज ना हो जाए क्योंकि जैमिनी गणेशन उन दिनों एक प्रभावशाली और बड़ा नाम और सुपरस्टार थे और इस सब के चलते भानु रेखा को छोटे-छोटे रोल करने के लिए मिलने लगे। लेकिन उनको कोई भी अपनी फिल्म की हीरोइन बनाने को तैयार नहीं था क्योंकि सबकी नजर में रेखा का रंग रूप काफी भद्दा था। वो मोटी काली दिखने वाली लड़की थीं। इधर भानु रेखा का भी मनोबल टूटने लगा तो उधर उनकी मां पुष्पावली को यही लगने लगा कि भानु रेखा उनके सपनों को साकार नहीं कर पाएंगी। इन सब तकलीफों के बीच साल 1969 को भानु रेखा की एक फिल्म ऑपरेशन जैकपॉट नली सीआईडी 999 रिलीज हुई। हैंड्स अप। आई थैंक यू वेरी वेरीरी मच। हालांकि इन फिल्मों में काम करने से भानु रेखा को कोई कामयाबी तो नहीं मिल रही थी लेकिन घर चलाने के लिए राहत मिल रही थी। इसके बाद भानु रेखा ने जिंदगी में उम्मीद की किरण बनकर आए फिल्म निर्माता कुलजीत सिंह पाल जिनकी फिल्म अनजाना सफर में भानु रेखा पहली बार बतौर एक हीरोइन के तौर पर नजर आने वाली थी। लेकिन यह एक हिंदी फिल्म थी और भानु रेखा तो हिंदी भाषा का एक शब्द तक नहीं जानती थी। लेकिन अपनी कड़ी मेहनत के साथ भानु रेखा ने हिंदी का अभ्यास किया और फिल्म के लिए अपना कदम आगे बढ़ा दिया। कुलजीत रेखा की फिल्मों के प्रति लगन को देखकर काफी प्रभावित हुए और उन्होंने उसी दिन भानु रेखा से 5 साल के कॉन्ट्रैक्ट पर हस्ताक्षर करा लिए और रेखा को इस तरह अपनी पहली हिंदी फिल्म मिल गई और साथ ही इस फिल्म के लिए मिले ₹25,000 और रेखा को इस तरह अपनी पहली हिंदी फिल्म मिली और साथ ही इस फिल्म के लिए मिले ₹25,000। भानु रेखा की आने वाली फिल्मों में हर बार ₹25,000 और जुड़ते चले गए। बेटी के इस कदम और सफलता से मां पुष्पावली बेहद खुश थी क्योंकि जो पैसे रेखा को मिलने वाले थे उससे उनके जीवन की सारी परेशानी खत्म हो रही थी। हर मुसीबत का मुकाबला हंसते-हंसते करना चाहिए। इसके बाद 1979 में 15 साल की छोटी सी भानु रेखा के कदम पहली बार पड़े माया नगरी बंबई में यानी आज के मुंबई में। यहां भानु रेखा को अजंता प्लेस में रहने के लिए एक कमरा मिला। यह वो कमरा था जहां शूटिंग के बाद भानु रेखा रहती थी। ये रहा आपका कमरा। कमरा छोटा तो जरूर है मगर मुझे उम्मीद है आपको यहां किसी किस्म की कोई तकलीफ नहीं होगी। भानु रेखा मुंबई आ तो गई थी परिवार की खातिर लेकिन वो यहां खुश नहीं थी क्योंकि उनके दिल में घबराहट थी नया शहर अनजानी भाषा ना पसंद का खाना कुछ भी उनके मन का नहीं था लेकिन भानु रेखा मन को मारते हुए दिन रात काम करती एक स्टूडियो से दूसरे स्टूडियो भागती वो बस अब एक कठपुतली की तरह काम कर रही थी क्योंकि उनके ऊपर परिवार की जिम्मेदारी थी कुछ समय बाद रेखा की पहली फिल्म अनजाना सफर का मुहूर्त हुआ। लेकिन किसी वजह से इस फिल्म का नाम बदलकर दो शिकारी रख दिया गया। चांद क्यों दर्द है रात पे? मुहूर्त पर लोग भानु रेखा को हीरोइन के तौर पर देखकर हैरान थे। आलोचकों ने फिल्म निर्माता कुलजीत को कहा कि तुमको फिल्म के लिए यही नाजायज और काली मोटी लड़की ही पसंद आई। लेकिन शायद उस वक्त यह बात किसी को भी नहीं पता थी कि आने वाले समय में यह लड़की कितना बड़ा इतिहास रचने वाली थी। इसके बाद भानु को कुछ और हिंदी फिल्म मेहमान हसीनों का देवता सावन भादो मिल गई। इसके बाद भानु रेखा की पहली फिल्म की शूटिंग शुरू हुई। लेकिन इस फिल्म के सेट पर भानु रेखा के साथ जो हुआ वह शायद नहीं होना चाहिए था। इस फिल्म के हीरो विश्वजीत फिल्म के एक सीन में भानु रेखा को अचानक से किस करने लगते हैं। बताया जाता है कि इस तरह के किसी भी सीन के बारे में भानु रेखा को कुछ भी नहीं बताया गया था। इस सीन के दौरान ही भानु रेखा की आंखों से आंसुओं की धारा निकल गई। वह अपने आप को ठगा हुआ महसूस करने लगी। उनके मन में बहुत सारे सवाल खड़े हो रहे थे। वो फिल्म के हीरो और फिल्म निर्माता के खिलाफ जाना चाहती थी। लेकिन वो ऐसा नहीं कर पाए क्योंकि उनको पता था कि अगर उन्होंने ऐसा किया तो उनको फिल्मों से बाहर कर दिया जाएगा और उनकी मां के सपने पल भर में मिट्टी में मिल जाएंगे। मुझे कब जाना होगा? दैट्स अ ग्रेव गर्ल। इस हादसे के बाद भानु रेखा ने अपने आप को मजबूत किया और अब उन्होंने अपने तरीके से जिंदगी को जीने का फैसला किया। जिसकी शुरुआत भानु रेखा ने अपने नाजायज पिता जैेमिनी गणेशन का नाम अपने नाम से हटाकर सिर्फ रेखा रखकर किया। तो तुम भी सुन लो कि आज मैं बहुत खुश हूं। रेखा अपनी मजबूत सोच के साथ आगे बढ़ रही थी। लेकिन उनके मां-बाप के अतीत ने उनका कभी भी कहीं भी पीछा नहीं छोड़ा। रेखा की जब पहली फिल्म दो शिकारी रिलीज होने से पहले सेंसर बोर्ड के पास पहुंची तो यह फिल्म पास नहीं हो पाई क्योंकि उस वक्त रेखा नाबालिक थी और फिल्म में कुछ सीन आपत्तिजनक थे। लिहाजा इस फिल्म को रोक दिया गया और इसके बाद यह फिल्म लगभग 10 साल बाद 1979 में रिलीज हुई थी। एक्सक्यूज मी। क्या मैं मिस्टर रंजीत से मिल सकती हूं? कहिए क्या बात है? ओ तो आप मिस्टर रंजीत है? जी नहीं मेरा नाम सतीश है। मैं इस लॉज में काम करता हूं। लेकिन इसी बीच रेखा कई और फिल्मों की शूटिंग शुरू कर चुकी थी और उन्हीं में से एक फिल्म थी सावर भादो। कान में झुमका जाल में ठुमका कमर पे चोटी लटके हो गया दिल का पुरजा। इस फिल्म में रेखा के साथ थे उस दौर के बेहद खूबसूरत हीरो नवीन निश्चल। नवीन निश्चल उन दिनों एक बड़ा नाम थे। नवीन निश्चल ने जब पहली बार रेखा को देखा तो वह फिल्म के निर्माता मोहन बाबू से काफी नाराज हुए थे। वो रेखा के रंगरूप को काफी अपमानजनक दृष्टि से देख रहे थे। वो रेखा की वजह से फिल्म छोड़ने को राजी हो गए। लेकिन उनको काफी समझा-बुझाकर मना लिया गया। रेखा हर कदम पर दुनिया की जिल्लत का सामना कर रही थी। इस फिल्म में गोरे रंगरूप के नवीन निश्चल के आगे रेखा को चेहरे से लेकर पैर तक मेकअप करके थोड़ा बहुत गोरा बनाया जाता था। यह सब होते देखकर फिल्म यूनिट के लोग रेखा का मजाक बनाते लेकिन रेखा चुपचाप अपना काम करती रहती। वो अक्सर काम खत्म करके अपने घर आकर रोती रहती और इन सवालों के जवाब ढूंढने में लग जाती। सावन भादो फिल्म की शूटिंग पूरी हुई और इस फिल्म का प्रीमियर रखा गया। यहां आए सभी लोगों ने नवीन निश्चल की तारीफ कर दी। लेकिन बेचारी रेखा को यहां भी आलोचनाओं और तिलस्कार का सामना करना पड़ा और यहीं पर मशहूर फिल्म अभिनेता शशि कपूर भी आए थे। जिन्होंने रेखा को पहली बार देखा था और उनके मुंह से निकला कि ये काली मोटी फूहड़ लड़की कैसे इंडस्ट्री में टिक पाएगी। रेखा ने जब यह बात सुनी तो वह कुछ नहीं बोली। लेकिन शशि कपूर की पत्नी ने रेखा की आंखें पढ़ ली और शशि से कहा कि शशि जी आप देखना यह लड़की आने वाले समय में कई साल तक सिनेमा पर राज करेगी और यह बात किसको मालूम थी कि यही लड़की हिंदुस्तान में एक खूबसूरती स्टाइल की एक नई इबादत लिख देगी। झूठ बोलोगे तो मेरा मन मुझे बता देगा। फिल्म सावन भादुर रिलीज हुई और यह फिल्म उस समय की एक बड़ी हिट फिल्म बनी। इस फिल्म ने कामयाबी के साथ सिल्वर जुबली बनाई और रेखा इसी फिल्म के साथ रातोंरात एक स्टार बन गई। मेरा मन घबराए तेरी आंखों में नी इस फिल्म की कामयाबी के बाद तो रेखा के आगे एक के बाद एक फिल्मों की लाइन लगती चली गई। और एक समय ऐसा हो गया था कि रेखा तकरीबन 25 फिल्मों में एक साथ काम कर रही थी। वह हर रोज दो शिफ्टों में काम करने लगी। रेखा अपनी कामयाबी की तरफ दौड़ रही थी। रेखा की अब हर साल दर्जन भर फिल्में रिलीज होती और रेखा ऊंचाई के सातवें आसमान पर थी। साल 1972 में रेखा ने एक फिल्म एक बेचारा की थी जिसमें इनके हीरो जितेंद्र थे। जितेंद्र उन दिनों लड़कियों के पसंदीदा एक्टर हुआ करते थे। जितेंद्र के साथ काम करते-करते कब जितेंद्र रेखा की पसंद बन गए, पता ही नहीं चला। जितेंद्र रेखा को बड़े सम्मान के साथ इज्जत दिया करते थे और यह सब चीज रेखा के दिल में घर कर गई। रेखा जितेंद्र में अपना भविष्य देखने लगी। तेरी मेरी शादी सीधी साधी पंडित मां शहनाई रे सब लेकिन शायद रेखा के नसीब में खुशी थी ही नहीं क्योंकि जिस जितेंद्र को रेखा अपना बनाने की सोच रही थी वो जितेंद्र पहले से अपनी एक महिला मित्र शोभा जो आगे चलकर इनकी धर्मपत्नी बनी उनको प्यार करते थे। जितेंद्र शोभा को नहीं छोड़ सकते थे। लिहाजा अब जितेंद्र और रेखा में झगड़े होने लगे। यह तुम भी अच्छी तरह समझ लो। तो फिर आज से हम दोनों के रास्ते अलग-अलग। बिल्कुल अलग-अलग। इसके बाद इन दोनों के बीच हालात यह हो गए कि यह फिल्म तो एक साथ कर रहे थे, लेकिन बातचीत पूरी तरह से बंद हो गई थी। रेखा जो पहले से ही जिंदगी में बहुत कुछ झेल चुकी थी, वह पहली बार दिल के टूटने के दर्द को भी झेल रही थी। पहली बार रेखा का दिल टूटा था। दर्द से गुजर रही रेखा को अभी यह एहसास भी नहीं था कि किस्मत उनको अभी ऐसे ही ना जाने कितने मोड़ों पर लाकर खड़ा कर देगी। तो मैं सच कहती हूं मैं जिंदा नहीं रहूंगी राम मैं मर जाऊंगी। रेखा की निजी जिंदगी में दर्द था लेकिन फिल्मी सफर का काम वैसा ही चल रहा था। रेखा की झोली में फिल्में गिर रही थी और रेखा उस दौर के सभी बड़े स्टार और सुपरस्टार्स जैसे राजेंद्र कुमार, सुनील दत्त, विनोद खन्ना, धर्मेंद्र और राजेश खन्ना की हीरोइन बनकर फिल्मी पर्दे पर नजर आ रही थी। नदिया से दरिया दरिया से सागर रेखा के पास अभी सब कुछ था। अपना खुद का नाम था, शोहरत थी। लेकिन अगर नहीं था तो वो था एक हमसफर और एक प्यार करने वाला। बहुत जल्दी ही रेखा की जिंदगी में एक ऐसा इंसान आया जिसने रेखा को समझाया और प्यार दिया और उनके टूटे दिल को जोड़ने में कामयाबी उन्हें मिली। और उनका नाम था विनोद मेहरा जो कि हिंदी सिनेमा के एक जानेमाने फिल्म एक्टर थे। आपकी आंखों में कुछ महके हुए से रेखा और विनोद मेहरा ने पहली बार एक फिल्म ऐलान में साथ काम किया था जो साल 1971 में रिलीज हुई थी। रेखा और विनोद मेहरा में जल्दी ही दोस्ती हो गई और यह दोस्ती प्यार में बदल गई। रेखा का यह वो वक्त था जब यह दिल से खुश थी विनोद मेहरा के साथ। विनोद मेहरा वो इंसान थे जो रेखा की प्यार में ईमानदारी और उनके खुले विचारों को पसंद करते थे। विनोद मेहरा रेखा से शादी करना चाहते थे और रेखा भी इस रिश्ते से बेहद खुश थी। प्यार का यह रिश्ता इन दोनों को एक दूसरे का अपना तो बना रहा था लेकिन इस रिश्ते में एक ऐसा इंसान भी था जो इन सब से खुश नहीं था और वो थी विनोद मेहरा की मां कमला मेहरा। कमला मेहरा अपने बेटे के लिए एक संस्कारी और घरेलू बहू लाना चाहती थी। पर रेखा की छवि बिल्कुल अलग थी। रेखा के कुछ बोल्ड बयान और उनका पुराना अतीत उनके इस रिश्ते के आगे आ रहा था। विनोद मेहरा ने रेखा के प्यार में अपनी मां को मनाने की बहुत कोशिश की। लेकिन वो अपनी मां को नहीं मना पाए और रेखा को अब डर लगने लगा कि कहीं विनोद मेहरा उनको छोड़कर ना चले जाएं। और इसी सब के चलते एक दिन दोनों में झगड़ा हो गया। जो कहना चाहते हो साफ-साफ क्यों नहीं कहते? सुनकर चली जाऊंगी मैं। कह क्यों नहीं दे सकती? तुम मेरे साथ नहीं रह सकते। रेखा को लगने लगा कि अब यह रिश्ता खत्म हो जाएगा। रेखा शायद यह गम बर्दाश्त नहीं करना चाहती थी और विनोद मेहरा को खोना नहीं चाहती थी। लिहाजा एक दिन रेखा ने इसी कशमकश में संवेदनशील पदार्थ खा लिया और अपनी जिंदगी को एक बार फिर से खत्म करने की कोशिश की। क्या करूंगी? इस पर उम्मीद नहीं छोड़ते। सब कुछ तो है तुम विकास घर सब कुछ। लेकिन समय रहते उनको हॉस्पिटल ले जाया गया जहां इनकी जान बच गई। रेखा के इस कदम की हर न्यूज़पेपर और जनता में चर्चा थी और जब रेखा सवालों के घेरे में घिर गई तो विनोद मेहरा और रेखा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमें रेखा ने कहा कि वो अपने खाने के साथ कॉकरोच खा गई थी जिसकी वजह से ऐसा हुआ। लेकिन रेखा का यह बयान किसी के भी गले नहीं उतरा था। विनोद मेहरा जानते थे कि सच क्या है। विनोद मेहरा ने रेखा से वादा किया कि वह कभी भी उनको नहीं छोड़ेंगे और दोनों ने मिलकर तय किया कि अब वह दोनों शादी करके ही विनोद मेहरा की मां के पास जाएंगे और आगे कुछ हुआ भी यूं ही। मशहूर अभिनेत्री मौसमी चैटर्जी के पति ने शादी की सभी तैयारियां की। और विनोद मेहरा और रेखा ने कोलकाता के पार्क सर्कस इलाके में एक मंदिर में सात फेरे लेकर रेखा और विनोद मेहरा शादी के बंधन में बंध गए। आजकल पांव जमीन पर नहीं पड़ते। रेखा इस रिश्ते से बहुत खुश थी क्योंकि अब उनके रिश्ते को ऐसा नाम मिला जिससे उनके अतीत के कड़वे सच और नाजायज शब्द से उनका पीछा छूट जाएगा। और अब रेखा कहलाएंगी मिसेज मेहरा। शादी के बाद यह दोनों कोलकाता से मुंबई वापस विनोद मेहरा के घर पहुंचे। रेखा और विनोद मेहरा अपने मन में जैसा सोच कर आए थे मां से मिलने पर वैसा नहीं हुआ। रेखा ने जैसे अपनी सास के पैर छुए तो विनोद मेहरा की मां ने रेखा को धक्का मार दिया और रेखा के ऊपर आग बबूला होते हुए उनको बहुत भला बुरा कहा। चल हट मत पुकार मुझे इस रिश्ते से। तेरा मेरा कोई रिश्ता नहीं। उठ निकल यहां से। ऐसा विनोद मेहरा अपनी मां को शांत करने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन उनकी मां का गुस्सा और बढ़ता जा रहा था। गुस्सा इतना ज्यादा हो गया कि वो रेखा के ऊपर चप्पल लेकर दौड़ पड़ी और उस वक्त के सारा तमाशा आसपास के लोग भी देख रहे थे। विनोद मेहरा इस स्थिति को संभालने में नाकामयाब हो गए और विनोद मेहरा ने रेखा से ही कहा कि तुम घर चली जाओ। मुझे क्या मालूम था कि मेरे इश्क का भी एक मजार बनेगा। विनोद का यह जवाब सुनकर रेखा सुन्न पड़ गई। रेखा को विनोद से इस जवाब की कतई उम्मीद नहीं थी। रेखा अपने आप को एक बार फिर से ठगा सा महसूस कर रही थी। अब रेखा की आंखों में सपनों की जगह आंसुओं का सागर उमड़ पड़ा और इसी दुख के साथ रेखा अपने घर वापस आ गई। लाचार बेबस रेखा कुछ नहीं कर पाई। जिंदगी अंधकार में डूब रही थी। रेखा ने अपने रिश्ते को बचाने के लिए कोशिश भी की लेकिन किस्मत के आगे रेखा की एक ना चली। प्यार इतना कच्चा नहीं होता आनंद जिस्म दफना जाते हैं। प्यार नहीं मेरी जिंदगी एक उलझा हुआ सवाल बन गई है। रेखा का रिश्ता कांच की तरह एक ही चोट से पूरी तरह से चकनाचूर हो गया। इसके बाद साल 1973 में रेखा ने एक इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने कहा कि मैं कमला मेहरा के लिए सिर्फ एक अभिनेत्री नहीं बल्कि बदनाम अभिनेत्री हूं जिसका बेहद सड़ा हुआ अतीत है। तो ठीक है जो चाहे वो करो आज से तुम्हारा मेरा कोई रिश्ता नहीं है। [प्रशंसा] [संगीत] [प्रशंसा] इसके बाद रेखा फिर से फिल्मों में लगातार काम करने लगी और अब रेखा वो अभिनेत्री बन गई जिनकी फिल्मों से ज्यादा उनके रोमांस और बोल्ड बयानों के चर्चे होते थे। रेखा के उन दिनों में उनकी एक दोस्त हुआ करती थी जिनका नाम था योगिता बाली। योगिता बाली भी एक एक्ट्रेस थी। योगिता उन दिनों मशहूर फिल्म अभिनेता और खलनायक जीवन के बेटे किरण कुमार योगिता बाली के साथ प्रेम संबंधों में थे। तुम कितनी खूबसूरत हो ये मेरे दिल से किरण कुमार हमेशा योगिता से रेखा से दूर रहने की सलाह दिया करते थे। उनको इन दोनों की दोस्ती सही नहीं लगती थी। आगे चलकर जिंदगी में कुछ ऐसा हुआ कि जिसकी कल्पना शायद समझ से परे थी। यह कब हुआ, कैसे हुआ कुछ पता नहीं। जो किरण कुमार अपनी प्रेमिका से रेखा से दूर रहने की बात कर रहे थे, वो खुद रेखा को प्यार करने लगे और उनको डेट करने लगे और इन दोनों का यह प्रेम अखबारों की खबर बन गया। दिल का नजराना ले ओ दिलदार ले दिल का नजराना ले जब यह बात योगिता बाली को पता चली तो इस बात से वो काफी हैरान हुई लेकिन उन्होंने इन सब में रेखा की ही गलती नहीं मानी बल्कि किरण कुमार को ही धोखेबाज ठहराया। तुम्हारे सपने पूरे हो गए हैं। तुम्हें सब कुछ मिल गया है। गीता भला ही गीता ना मिलेगी तो क्या होगा? अब रेखा की जिंदगी में किरण कुमार आ चुके थे। किरण कुमार रेखा के प्यार में ऐसे दीवाने हुए कि वो अक्सर रेखा की फिल्मों की शूटिंग की जगह पहुंच जाते और फिल्मी पार्टियों में भी दोनों साथ नजर आते। रेखा एक बार फिर से प्यार की गिरफ्त में हो तो गई लेकिन वो अपनी बदनसीब किस्मत के अंजाम से बेखबर थी। तेरे साथ ही जिएंगे। तेरे साथ ही किरण कुमार रेखा से प्यार करने में तो कामयाब हुए लेकिन अपने रिश्ते को कोई नाम देने में विफल हो गए। दरअसल किरण कुमार फिल्म अभिनेता जीवन के बेटे थे और जीवन रेखा का पुराना सारा अतीत जानते थे। वह जानते थे कि रेखा नाजायज औलाद हैं और जीवन ने रेखा के द्वारा दिए गए बोल्ड बयानों को भी सुना और पढ़ा था और इसी वजह से रेखा की छवि जीवन की नजरों में अच्छी नहीं थी जिसका नतीजा यह हुआ कि यह रिश्ता खत्म कर दिया गया। रेखा की जिंदगी में भले ही यह प्यार नया हो लेकिन किस्मत का फैसला वही पुराना था। इस रिश्ते के टूटने से रेखा के दिल पर कई गहरे जख्म हुए। मुझे रूठा यार बनाना है। रेखा ने अपने रिश्ते को बहुत कुछ दिया। अपने फिल्मी सफर की भी परवाह नहीं की। हर मुमकिन कोशिश की।

अपने उन रिश्तों को बचाने की जिन्हें वह अपनाना चाहती थी। रेखा के प्रेम संबंध फिल्मी गलियारों में गूंज रहे थे। लेकिन रेखा ने सच में इन रिश्तों के लिए अपनी आत्मा तक को औरों को सौंप दिया। लेकिन रेखा को हर बार उस गलती की सजा मिली जिसकी वो हकदार नहीं थी। रेखा जिंदगी के दो रास्तों पर थी। निजी जिंदगी में तूफान था लेकिन फिल्मी सफर उनका बहुत अच्छा चल रहा था। साल 1972 से लेकर 1973 तक रेखा की 16 फिल्में रिलीज हुई। फिल्मों ने रेखा की झोली में सब कुछ डाल दिया था। और अब रेखा ने पहली बार साल 1972 में अपने लिए मुंबई में एक फ्लैट खरीदा। जहां रेखा ने यह फ्लैट खरीदा था। वहां उसी बिल्डिंग में जया भादुड़ी भी रहा करती थी। एक ही बिल्डिंग में रहने की वजह से इन दोनों की अक्सर मुलाकातें हुआ करती थी। उस वक्त जया भादुड़ी और अमिताभ बच्चन शादीशुदा नहीं थे। लेकिन प्रेम संबंध में थे। रेखा उन दिनों जया भादुड़ी को अच्छी बुरी सभी तरह की सलाह दिया करती थी। दोनों की दोस्ती सगी बहनों जैसी थी। जिस वक्त यह दोस्ती इतनी गहरी थी, उसी वक्त अमिताभ बच्चन फ्लॉप एक्टर के तौर पर जाने जाते थे। लेकिन कुछ समय बाद फिल्म जंजीर की कामयाबी ने अमिताभ बच्चन की किस्मत को ही बदल दिया और फिल्म कामयाबी के साथ अमिताभ बच्चन और जया भादुड़ी ने शादी कर ली। लेकिन दोस्तों जया बच्चन जो अब तक रेखा को बहन माना करती थी उन्होंने रेखा को अपनी शादी में ही नहीं बुलाया। रेखा को यह बात बहुत बुरी लगी और हर बार की तरह रेखा ने मीडिया के सामने अपने दिल की बात बोल दी। रेखा शादी में ना बुलाए जाने से बेहद नाराज थी और उनकी यह नाराजगी आगे बढ़ती ही चली गई। रेखा ये क्या हो गया तुम्हें? तुम होश में तो हो? इधर रेखा और जया बच्चन के बीच रिश्तो में दरार आ रही थी और वही रेखा उन्हीं के पति अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म दो अनजाने करने जा रही थी जिसमें अमिताभ बच्चन रेखा के पति का किरदार निभाने वाले थे। रेखा तुम शादी से खुश हो ना?
इसमें खुशी और नाखुशी की कोई बात ही नहीं है। यह शादी मेरी मर्जी के खिलाफ हुई है। और दोस्तों यही वो फिल्म थी जिसकी वजह से आज तक अमिताभ बच्चन, जया बच्चन और खुद रेखा की जिंदगी काफी तकलीफों के बीच होकर गुजरी या यूं कहिए कि अभी भी गुजर रही है। दरअसल अमिताभ बच्चन अपने काम के प्रति काफी ईमानदार थे। वो समय से शूटिंग पर आते, मान-सम्मान देते सभी को और फिर घर चले जाते। रेखा को अमिताभ बच्चन का यह बर्ताव काफी प्रभावित कर गया और यह धीरे-धीरे अमिताभ बच्चन की तरफ खींचने लगी और जब फिल्म दो अनजाने रिलीज हुई, तो पहली बार रेखा की तारीफ सभी ने की। जो इनके आलोचक थे, वह भी इनके प्रशंसक बन गए। मेरी तारीफ हुई, मेरा नाम हुआ। मेरी फोटो पेपरों में छपी इसलिए तुम जल गए। अमिताभ बच्चन के साथ काम करके जो कामयाबी और तारीफ मिली उससे रेखा और भी ज्यादा अमिताभ बच्चन को पसंद करने लगी। लेकिन इस बार रेखा ने अपने आप को अंदर से नहीं बल्कि बाहरी रंग रूप को बदलने का फैसला किया। अब रेखा जिंदगी में पहली बार डाइटिंग करने लगी। वो कई-कई दिन सिर्फ दूध पिया करती थी। वो अब अपने शरीर पर जरा सी भी चर्बी नहीं रहने देना चाहती थी। लिहाजा उन्होंने योगा और एरोबिक्स का भी सहारा लिया और रेखा ही वह अभिनेत्री थी जो भारतीय हिंदी सिनेमा में योग और एरोबिक्स का ट्रेंड लेकर आई थी। रेखा हर तरह से अपने आप को निखार रही थी। अब वह अपने रंग रूप को मेकअप की कला से भी सवारना चाहती थी क्योंकि मेकअप से भी उन दिनों आपके दिखने पर असर पड़ता था। इसीलिए रेखा उन दिनों लंदन गई और वहां बाकायदा मेकअप का कोर्स किया, ट्रेनिंग की और फिर लौट कर वापस भारत आ गई। [संगीत] और भारत आते ही रेखा ने मशहूर फिल्म अभिनेत्री मीना कुमारी के मेकअप मैन राम दादा को अपना मेकअप करने के लिए रखा और रामदादा अपने अंतिम समय तक रेखा के ही साथ रहे। अब रेखा बिल्कुल बदल गई थी। फिल्मों के अभिनय में संजीदगी, चेहरे पर बेहद खूबसूरती, उनका यह नया रंग रूप सबको आकर्षित कर रहा था। रेखा अपने इस बदलाव के पीछे अमिताभ बच्चन को ही वजह मानती हैं क्योंकि वो शायद अमिताभ बच्चन के प्यार में पड़ चुकी थी और कहा जाता है कि अमिताभ बच्चन भी रेखा के साथ अपनी नजदीकी बढ़ा चुके थे। और इन दोनों के प्यार के चर्चे होने लगे। कई पत्रिका और अखबार इन दोनों के प्रेम के किस्सों से भरे जाने लगे।